नौतनवा भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह बना रणभूमि

नौतनवा भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह बना रणभूमि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में बुधवार दोपहर आयोजित स्वागत समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पार्टी के ही एक पदाधिकारी की मां अचानक पहुंचकर एक मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़ बैठीं और बकाया रुपये वापस करने की मांग करने लगीं। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि स्वागत समारोह में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज से होते हुए हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने पहले तो स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना देनी पड़ी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। महिला और उनके बेटे का आरोप है कि मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव
पर करीब साढ़े चार लाख रुपये लंबे समय से बकाया हैं, जिन्हें वह लौटाने से बच रहे हैं। महिला ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह पैसों के लिए परेशान हैं और काफी दिनों से आरोपी को तलाश रही थीं। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज है। बुधवार को आयोजित स्वागत समारोह में आमना-सामना होते ही विवाद खुलकर सामने आ गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
घटना के बाद नगर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे