ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

.नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया नवीन कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस दौरान मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित सभी सभासदों ने बुके भेंट कर एवं फूल-मालाओं से किया।
समारोह के अंत में नव-शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे