फर्जी आईडी से आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
फर्जी आईडी से आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
थाना नौतनवा पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में वांछित तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फर्जी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अवैध तरीके से आधार कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त अमन पासवान (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन पासवान को मणि चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी।
ज्ञात हो कि इस मामले में इससे पूर्व दिनांक 12 फरवरी 2026 को ‘फिंगर क्लोन’ तकनीक और अवैध एक्सेस के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ गलत तरीके से लेने में संलिप्त था।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि उपनिरीक्षक शेरबहादुर यादव एवं हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


