लेटर पैड विवाद से गरमाई नौतनवा की राजनीति, अमन मणि त्रिपाठी और पूर्व हियुवा नेता आमने-सामने

लेटर पैड विवाद से गरमाई नौतनवा की राजनीति, अमन मणि त्रिपाठी और पूर्व हियुवा नेता आमने-सामने

 

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा की सियासत इन दिनों पूरी तरह गरमा गई है। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी द्वारा कथित रूप से “नौतनवा विधायक” लिखे लेटर पैड का उपयोग कर मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र भेजे जाने के मामले ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
इस मुद्दे को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने नौतनवा थाना अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जानबूझकर वर्तमान विधायक सहित सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मामले में विधिक कार्रवाई की मांग भी की है।
इधर, मामला और तब गर्म हो गया जब पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन की घोषणा कर दी। प्रस्तावित धरने को लेकर आज तहसील परिसर में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। लगभग ढाई घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मंथन चलता रहा।
इस बीच एडीएम महाराजगंज ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि नौतनवा तहसील में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन मणि त्रिपाठी ने साफ कहा कि उनका धरना पूर्व निर्धारित है और वह हर हाल में गुरुवार को धरने पर बैठेंगे।
कुल मिलाकर नौतनवा की राजनीति में तनाव चरम पर पहुंच गया है। एक ओर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे हैं, तो दूसरी ओर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी—दोनों के आमने-सामने आने से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और अधिक उग्र हो गया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप चूक गए होंगे

Translate »