नौतनवां में जल संकट होगी दूर: वार्ड 15 में मिनी नलकूप निर्माण कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी अपने टीम के साथ निरीक्षण करते हुए

नौतनवां में जल संकट होगी दूर: वार्ड 15 में मिनी नलकूप निर्माण कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां नगर में जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों की समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। वार्ड नं. 15 सरोजनी नगर में बन रहे मिनी नलकूप के बोरिंग कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मिनी नलकूप के निर्माण के बाद उन क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जहां अब तक पानी की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के घरों तक पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी पहुंचेगा, जिससे दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल जायसवाल, राहुल दूबे, सत्यप्रकाश, प्रमोद पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »