छोटे-छोटे हाथों ने सीखा बड़ा सम्मान — बचपन स्कूल में लेबर डे बना भावनाओं का उत्सव”

छोटे-छोटे हाथों ने सीखा बड़ा सम्मान — बचपन स्कूल में लेबर डे बना भावनाओं का उत्सव”
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा के बचपन स्कूल में लेबर डे का आयोजन बेहद भावनात्मक और शिक्षाप्रद तरीके से मनाया गया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समाज के असली नायकों को पहचानना और उनका सम्मान करना सीखा। इस खास मौके पर बच्चों को ‘लेबर’ शब्द का अर्थ समझाया गया और बताया गया कि हमारी समाज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में कई लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डॉक्टर, टेलर, गार्डनर, टीचर, लॉयर, मिल्कमैन, ड्राइवर, स्वीपर और वेजिटेबल वेंडर जैसे विभिन्न पेशों के बारे में जानकारी दी गई। नन्हे बच्चों ने इन सभी भूमिकाओं को न केवल समझा, बल्कि खुद उन किरदारों में ढलकर उनका जीवंत प्रदर्शन भी किया। कोई मिल्कमैन बना तो कोई शेफ, कोई टीचर तो कोई इलेक्ट्रिशियन — सभी बच्चे अपने-अपने गेटअप में इतने वास्तविक लग रहे थे कि हर किसी का मन मोह लिया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर काम को पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ करना चाहिए। उन्होंने यह भी समझाया कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर काम अपने आप में महत्वपूर्ण होता है।
कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब बच्चों ने स्कूल के ड्राइवर्स और आंटियों को उनके त्याग, समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डायरेक्टर अंजली ने उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया और बच्चों से कहा, “ये हमारे असली सुपरहीरो हैं, जो परदे के पीछे रहकर हमेशा हमारी मदद करते हैं।”
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को हर व्यक्ति और हर काम का सम्मान करना सिखाया गया।
कार्यक्रम में लूईस, एशिविका, अंश, गुरनीत, सात्विक, फिजा, शिवांश, मृदुल, सामर्थ, आर्या, अनाया, ईशा, आयुष सहित कई बच्चों ने भाग लिया। वहीं शिक्षकों में श्रद्धा, अंशिका, इशिता, रिंकल, प्रियंका, अंजली, मनिता, वैष्णवी, तेजस्वी, प्रीती और मोनिका की सक्रिय भूमिका रही।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »