सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक आवास पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक आवास पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रद्धांजलि सभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक आवास पिपरा बाबू पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर विधायक प्रेम सागर पटेल की धर्मपत्नी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को नम आंखों से याद किया। और परिवार को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *