नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

आई एन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क:
जनपद में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और जनसुनवाई से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोगरवाल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *