नौतनवा की राजनीति में बड़ा संदेश देकर गए मुख्यमंत्री योगी, विधायक ऋषि त्रिपाठी का बढ़ाया राजनीतिक कद

नौतनवा की राजनीति में बड़ा संदेश देकर गए मुख्यमंत्री योगी, विधायक ऋषि त्रिपाठी का बढ़ाया राजनीतिक कद
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक ऋषि त्रिपाठी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मौजूदगी ने स्थानीय राजनीति में नए संकेत दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंच से जिस तरह विधायक ऋषि त्रिपाठी की खुले शब्दों में सराहना की और विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें दोबारा विधायक बनाने जैसे संदेश दिए, उससे क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

योगी के शब्दों ने बढ़ाया ऋषि त्रिपाठी का सम्मान, नौतनवा की राजनीति में छिड़ी नई चर्चा”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि नौतनवा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और इसके पीछे विधायक ऋषि त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका है। उन्होंने जनता से विकास की इस गति को बनाए रखने का आह्वान भी किया। राजनीतिक जानकार मुख्यमंत्री के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

कार्यक्रम में भारी जनसमूह की मौजूदगी ने भी यह साबित कर दिया कि विधायक ऋषि त्रिपाठी की क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनी हुई है। गृह प्रवेश कार्यक्रम राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील नजर आया, जहां सरकार और संगठन के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *