एसएसबी जवान पर मारने पीटने का आरोप ,आक्रोशित व्यापारियो ने पुलिस को दी तहरीर
एसएसबी जवान पर मारने पीटने का आरोप ,आक्रोशित व्यापारियो ने पुलिस को दी तहरीर –
फोटो – थाना प्रभारी को तहरीर देते व्यपारी
आई एन न्यूज नौतनवा:
बरगदवा कस्बे के एक व्यापारी को एसएसबी जवान द्वारा बुधवार को मारने पीटने से कस्बे के व्यपारी आक्रोशित हो गये और लामबंद होकर व्यपारी बरगदवा थाने पहुच जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दिया।
जानकारी के मुताबिक बरगदवा गांव निवासी अरुण जायसवाल बुधवार की सुबह नेपाल में किसी रिश्तेदार के वहा निमंत्रण में जा रहे थे । इसी दौरान उसने बताया कि बीओपी बरगदवा के कैम्प के सामने खड़े एक जवान ने बाइक रोककर किसी बात को लेकर उसे थपड़ मार दिया । एसएसबी जवान के झ्स हरकत से वह आवाक रह गया।
युवक ने तत्काल बरगदवा थाना पहुच लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।
उक्त घटना से नाराज कस्बे के व्यापारी लामबंद होकर बरगदवा थाने पर पहुंच गये और एसएसबी जवान के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगे ।
स्थित की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी के कमाडेंट शिवदयाल भी मौके पर पहुंच गये तथा आरोपी जवान को कड़ी फटकार लगाई और जवान पर विभागीय कार्रवाई का आश्वसन देकर व्यापारियों को शान्त कराया ।





