सोनौली मे पचास लाख रुपये के चरस के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार-
सोनौली कार्यालय/ महराजगंज
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पाँच किलो चरस के साथ एक नेपाली युवक को गिरफतार किया है।
गुरुवार की दोपहर को एक नेपाती युवक कैरी बैग लेकर जैसे ही सोनौली बार्डर के एसएसबी चेक पोस्ट के पास पहुंचा और एसएसबी के सबइन्सपेकटर अविनाश कुमार तथा चौकी प्रभारी सोनौली अनिल कुमार अपने जवानो के साथ जाच कर रह थे । और जैसे ही एक जवान उसे रोका और जाच कराने के लिए कहा तो वह बैग फेक कर नेपाली सीमा मे भागने लगा । किन्तु चौकन्ना एसएसवी के जवानो ने उसे नेपाल मे घुसने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस के साथ जवान नेपाली युवक को अपने कैम्प लाये । बैग की जाच किया तो बैग मे करीब पाँच किलो चरस बरामद हुआ । जिसकी कीमत पचास लाख रुपये आकां गया है । पकडे गचे युवक ने अपना नाम जनक घर्ती पुत्न नर बहादुर घर्ती निवासी निशि वागलूग नेपाल बताया सोनौली पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ8/20एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है ।








































