ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर नौतनवा में जश्न, विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत

ग्राम प्रधानों को मिठाई खिलाते विधायक नौतनवा .

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर नौतनवा में जश्न, विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौतनवा के बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान आज दोपहर को विधायक के नौतनवा स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने उन्हें बुके और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।
ग्राम प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसके लिए सभी प्रधानों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम प्रधानों और समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी और विधायक के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा भी जताई है और वह शीघ्र ही सभी ग्राम प्रधानों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास करेंगे। महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *