जनभागीदारी से बदलेगी नौतनवा की तस्वीर- बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन

.जनभागीदारी से बदलेगी नौतनवा की तस्वीर- बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन
नौतनवा में चेयरमैन ने शुरू किया डस्टबिन वितरण अभियान।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा
नगर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद नौतनवा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण को गति देने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जलकल परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यापक रणनीति तैयार की। इसके बाद वार्ड संख्या 20 जयप्रकाश नगर एवं वार्ड संख्या 24 मालवीय नगर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति को समाप्त करना है। इसके तहत नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कचरे का बेहतर निस्तारण और पुनर्चक्रण संभव हो सके।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ नगर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और कचरा घर के बाहर न फेंकें। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 2500 डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं तथा भविष्य में नगर के सभी वार्डों में यह अभियान चलाकर प्रत्येक घर तक डस्टबिन पहुंचाया जाएगा।
अभियान के दौरान सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका की इस पहल से न केवल स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा मिली है, बल्कि नागरिकों में भी स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है। स्वच्छ नौतनवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *