वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज शाम को अपने समर्थकों के साथ आवास पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नंदलाल जायसवाल लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की सहायता करते रहे हैं। उनका सामाजिक योगदान क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त कर नंदलाल जायसवाल ने विधायक एवं उपस्थित समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान  नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, राहुल दुबे, रवि त्रिपाठी सहित सभी समर्थकों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *