करें योग, रहें निरोग : योग परिवार के सदस्यों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी से की मुलाकात
करें योग, रहें निरोग : योग परिवार के सदस्यों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी से की मुलाकात
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
योग परिवार के सदस्यों ने नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के साथ आज प्रातः नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
मुलाकात के दौरान योग परिवार के सदस्यों और विधायक के बीच योग एवं उसके महत्व को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। विधायक ने योग परिवार द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनहित का महत्वपूर्ण कार्य बताया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा, “करें योग, रहें निरोग।”
इस अवसर पर योग परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



