महराजगंज पुलिस ने 105 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए,
![]()
महराजगंज पुलिस ने 105 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए, तीन माह में 307 फोन किए रिकवर
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है। महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं अन्य आधुनिक तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर 105 खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई गई है। सभी मोबाइलों की पहचान कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने महराजगंज पुलिस तथा सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह के दौरान महराजगंज पुलिस ने लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 307 खोए हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे हैं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































