विकास’ के 12 वर्ष: नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

विकास’ के 12 वर्ष: नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के सेवा, विश्वास और सफल नेतृत्व के तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के जलकल कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं और बिना किसी भेदभाव के केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि नौतनवा नगर के विकास में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के सेवा, विश्वास और सफल नेतृत्व के तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बुके भेंट कर तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका के सभी सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महाराजगंज —-उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *