पिता के संग योग, रिश्तों में घुला अपनापन: ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में भावनाओं से भरा अनूठा उत्सव”
“पिता के संग योग, रिश्तों में घुला अपनापन: ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में भावनाओं से भरा अनूठा उत्सव”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा में शनिवार को फादर्स डे एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्री-सेलिब्रेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 21 जून को मनाए जाने वाले दोनों विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने पिता, दादाजी एवं अंकल के साथ विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेकर दिन को यादगार बनाया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों और उनके फादर के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने पिता के हाथों पर बैंड बांधकर आपसी प्रेम, सम्मान और मजबूत रिश्ते का संदेश दिया। विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और इस विशेष आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा हेल्दी रिफ्रेशमेंट का आनंद लिया। विद्यालय के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री बी.के. त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यालय की प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में गवशूल, विवेक, आदित्य, माइकल, प्रियांशु, अरुण, काशिफ, हर्ष, परमजीत, जीतेन्द्र, प्रतिभा, सौम्या, ऐमान, राजी, रीमा, सुजाता, प्रदीप और सुरज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर अंजली ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि बच्चों के नैतिक, मानसिक और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



