बृजमनगंज में 1.10 करोड़ की परियोजनाओं का चेयरमैन ने किया शिलान्यास; विपक्ष ने उठाए सवाल

बृजमनगंज में 1.10 करोड़ की परियोजनाओं का चेयरमैन ने किया शिलान्यास; विपक्ष ने उठाए सवाल
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 एवं 14 में कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 14 में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क एवं टीन शेड निर्माण कार्य कराया जाएगा।
वार्ड संख्या 9 स्थित ठाकुरद्वारा पोखरा के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पाथवे पर रेड स्टोन लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर रेलिंग, हाईमास्ट लाइट तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सभासदो की मांग को प्राथमिकता देते हुए इस परियोजना का शिलान्यास किया गया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी शिकायत या कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
दोनों विकास कार्यों के शिलान्यास संबंधित सभासदों की अनुपस्थिति में होने से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत की सक्रियता सराहनीय है, वहीं विपक्षी खेमे के लोग जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। हालांकि नगर प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को किसी भी परिस्थिति में रोका नहीं जाएगा और जनहित सर्वोपरि रहेगा। विकास कार्यों की रफ्तार को देखते हुए स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर और बेहतर होगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *