बड़े मंगलवार पर सोनौली में राहगीरों को शीतल जल पिलाकर लिया आशीर्वाद
बड़े मंगलवार पर सोनौली में राहगीरों को शीतल जल पिलाकर लिया आशीर्वाद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब आठवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा भारत-नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे सोनौली में राहगीरों की सेवा के लिए शीतल जल एवं ठंडे पेय पदार्थ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य ने न केवल यात्रियों को राहत पहुंचाई, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू लिया।
कस्बे के प्रमुख श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर टेंट लगाकर भारत और नेपाल के बीच आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को शीतल जल और ठंडा पेय वितरित किया गया। तेज धूप में प्यास से बेहाल राहगीरों ने जब ठंडा जल ग्रहण किया तो उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व युवा नेता बैजू यादव ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों की सेवा की। यात्रियों ने आयोजनकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर बैजू यादव ने कहा कि, “इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल पिलाकर जो आत्मिक सुख और शांति मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा से हमें यह पुनीत कार्य करने का अवसर मिला है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और यही सच्ची भक्ति भी है।”
लोगों का मानना था कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा में ही उसकी वास्तविक सार्थकता है।
इस अवसर पर श्रीनिवास जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राहुल मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, राजकुमार नायक, आकाश अग्रहरी, प्रवीण मद्धेशिया, पंकज जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, सागर जायसवाल, सत्यम जायसवाल, अरविंद जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, नंद गोपाल मद्धेशिया, नीरज गुप्ता, विशाल कौशल, सौरभ सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज– उत्तर प्रदेश।.



