बृजमनगंज में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

बृजमनगंज में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरमैन राकेश जयसवाल ने 46 लाख की इंटरलॉकिंग और नाली का किया भूमि पूजन।
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित और बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड संख्या 10 स्थित एमआरएफ (MRF) केंद्र पर 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क तथा वार्ड संख्या 1 बसहवा में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उनका लक्ष्य बृजमनगंज को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 10 स्थित एमआरएफ केंद्र के आसपास इंटरलॉकिंग सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का स्वरूप भी बेहतर होगा। वहीं वार्ड संख्या 1 बसहवा में नाली निर्माण से जलभराव एवं गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में सड़क, नाली, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, काजू कन्नौजिया, अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, सनी रैना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *