विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई’वृक्ष बारात’ से गूंजा नौतनवा
विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई’वृक्ष बारात’ से गूंजा नौतनवा
“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । वन महोत्सव-2026 एवं “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत सोमवार को सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज द्वारा नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ एक अनूठी ‘वृक्ष बारात’ निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरदी डाली रोड से निकली इस जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर भी हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो हरित एवं स्वच्छ वातावरण का सपना साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आर.पी. सिंह, वन दरोगा कपिल मीनू मिश्रा, वन दरोगा जितेंद्र गौड़, वन दरोगा हरिराम यादव, वन दरोगा अंकित, वन रक्षक अभिषेक बाजपेई, वन रक्षक वास्तु पांडेय सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



