पंच सम्मेलन में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पंच सम्मेलन में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं

लक्ष्मीपुर विकासखंड के सभा कच्छ में जी राम जी, पांच सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा।.

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर सोमवार को नौतनवा विकासखंड के सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव, गरीब और आमजन के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 125 दिन रोजगार देने की गारंटी की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। आज गांव का आम नागरिक विकास की बात कर रहा है और बिना किसी डर-भय के अपनी बात रखने में सक्षम है।
विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पहले झूठे वादे करके चुनाव के समय जनता को भ्रमित करने का काम किया जाता था, लेकिन अब जनता सरकार के काम और विकास को देखकर निर्णय ले रही है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, महाराजगंज रहे। सम्मेलन शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित ग्राम प्रधानों मे ममुख रूप से बैजनाथ यादव, संजय यादव, विनय पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, लेखपालों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ ग्रामीण विकास एवं सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति देने पर जोर दिया।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *