105 फीट ऊंचा तिरंगा, सीना चौड़ा! नौतनवा में फहरा जिले का सबसे भव्य राष्ट्रीय ध्वज, देखें तस्वीरें

.105 फीट ऊंचा तिरंगा, सीना चौड़ा! नौतनवा में फहरा जिले का सबसे भव्य राष्ट्रीय ध्वज, देखें तस्वीरें
गगनचुंबी तिरंगे से होगा सैलानियों का स्वागत, नौतनवा में पालिका अध्यक्ष ने किया समर्पित

फूल माला पहनाते हुए अध्यक्ष नौतनवा

आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र के छपवा स्थित शहीद स्थल के पास 105 फीट की ऊंचाई पर जिले के सबसे ऊंचे और बड़े तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इसे नगरवासियों के मान और सम्मान को समर्पित किया।
​20 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े इस विशालकाय तिरंगे के फहराए जाने के साथ ही नौतनवा नगर का यह शहीद स्थल अब महराजगंज जिले के उन प्रमुख स्थलों की सूची में अग्रणी हो गया है, जो सबसे बड़े और ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना का गौरव रखते हैं।
​इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “आज का दिन हमारे नगर के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। अब से नौतनवा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक पर्यटक और नागरिक का स्वागत यह गगनचुंबी तिरंगा करेगा। इस राष्ट्रध्वज की उपस्थिति मात्र से ही पूरा नगर सदैव देशभक्ति की भावना और ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेगा।”
​इस गरिमामयी समारोह में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज तथा सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय पाठक, अजय दूबे, राशिद कुरैशी, अमित यादव एवं अशोक रौनियार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​साथ ही शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह, नर बहादुर राना, डी.बी. गुरुंग, मनोज कुमार थापा, रिखीराम थापा, श्याम किशोर, चंद्रमोहन जायसवाल, हेमबहादुर आले, विजय उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, रवि तिवारी और प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।