नौतनवा के बचपन स्कूल में उतरे ‘नन्हें बापू’ और ‘छोटे शास्त्री जी’, बच्चों के अंदाज ने जीता सबका दिल!
नौतनवा के बचपन स्कूल में उतरे ‘नन्हें बापू’ और ‘छोटे शास्त्री जी’, बच्चों के अंदाज ने जीता सबका दिल!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । ‘बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल’ में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रोल प्ले, नाटक (स्किट), दांडी मार्च और स्वच्छता रैली के माध्यम से दोनों महान नेताओं के विचारों को जीवंत किया। बच्चों को बापू के सत्य, प्रेम, अहिंसा और ‘तीन बंदरों’ की सीख से परिचित कराया गया, वहीं शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” और कार्य की गरिमा का संदेश दिया गया।
बच्चों में रक्षित, आशुतोष, अनन्या, ओम, अक्षत, आयुष्मान, रूद्र ने गाँधी जी तथा अभिलक्ष्य, सार्थक, भावेश, मृदुल, अयांश और तेजस ने शास्त्री जी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को हमेशा सत्य बोलने, आपस में प्रेम से रहने और अपना काम स्वयं करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका तेजस्वी, मोनिका, वैष्णवी, मनिता, ईशा, प्रीती, अंशिका, श्रद्धा, रिंकल, प्रतिभा व सौम्या का सराहनीय योगदान रहा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































