भैरहवां जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष का नौतनवा में भव्य स्वागत
भैरहवां जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष का नौतनवा में भव्य स्वागत, .अयोध्या में भव्य धर्मशाला निर्माण को लेकर हुआ बड़ा ऐलान!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपंदेही जिला स्थित भैरहवां कस्बे के ‘जायसवाल सेवा समिति’ के अध्यक्ष सौदागर जायसवाल का नौतनवा जायसवाल अतिथि भवन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अतिथि भवन के सभा कक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में जायसवाल सभा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान नौतनवा जायसवाल सभा के अध्यक्ष उमा जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने नेपाल से पधारे अध्यक्ष सौदागर जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल एवं उपाध्यक्ष धर्मवीर जायसवाल को बुके भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुधाकर जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज निरंतर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और स्वजातीय बंधुओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्वजातीय बंधुओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया।
अपने संबोधन में नेपाल जायसवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सौदागर जायसवाल ने बताया कि भैरहवां में एक विशाल एवं भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह कार्य वे एक सेवक के रूप में कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भी जायसवाल समाज द्वारा एक भव्य जायसवाल धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सहयोग से ही बड़े सामाजिक कार्य संभव होते हैं और इस पुनीत कार्य में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने नौतनवा जायसवाल सभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों व समाज के लोगों को आगामी 31 अक्टूबर को भैरहवां में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर संतोष जायसवाल, रिंकू जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, राजाराम जायसवाल, राम रूप जायसवाल, अशोक जायसवाल, विपिन जायसवाल, भोला जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, अशोक जायसवाल पूर्व अध्यक्ष , ऋषि जायसवाल एवं विनय जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।








































