गोली मार दूंगा…’: हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

गोली मार दूंगा…’: हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क।
​अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर महराजगंज जिले में देखने को मिली है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को बेखौफ बदमाशों ने फोन कर सरेआम जान से मारने और गोली मारने की धमकियां दी हैं। गाली-गलौज और जानलेवा धमकी के इस वाकये के बाद से ही पीड़ित नेता का परिवार गहरे खौफ और दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के मोबाइल नंबर (9450932001) पर बीते 20 सितंबर 2026 की रात 09:08 बजे एक अज्ञात नंबर (+91 9394888056) से कॉल आई। फोन करने वाले सिरफिरे ने बेधड़क अंदाज में खुद को असम के गुवाहाटी का निवासी बताया। इसके बाद उसने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए मां-बहन की बेहद भद्दी-भद्दी गालियां दीं और सीधे शब्दों में ललकारते हुए कहा— “गोली मार दूंगा।”
​अचानक मिली इस धमकी से हिले पूर्व जिलाध्यक्ष ने बिना देर किए नौतनवा पुलिस को पूरे मामले की लिखित तहरीर सौंपी। तहरीर में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की अनाम धमकियों से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित और भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त संदिध नंबर की सीडीआर (CDR), सटीक लोकेशन निकालने और नंबर मालिक को तत्काल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की पुरजोर मांग की थी।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए नौतनवा पुलिस लगातार जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। करीब 15 दिनों की गहन छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
​अब देखना यह होगा कि पुलिस इस फोन करने वाले शातिर अपराधी की गिरेबान तक कब तक पहुंच पाती है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *