रात को सोनौली में अचानक क्यों जुटे व्यापारी? जब ‘मुखिया’ बन पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी!”

​”रात को सोनौली में अचानक क्यों जुटे व्यापारी? जब ‘मुखिया’ बन पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी!”

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
जनता का विश्वास और स्नेह केवल चुनावी वादों से नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ खड़े रहने से बनता है। कुछ ऐसा ही नजारा देर रात सोनौली कस्बे में देखने को मिला, जब नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी बिना किसी औपचारिक लवाजमे के अचानक व्यापारियों के बीच पहुंचे। विधायक ने देर रात तक रुककर न केवल व्यापारियों का हाल-चाल और कुशल-क्षेम पूछा, बल्कि एक परिवार के मुखिया की तरह उनकी समस्याओं को भी आत्मीयता से सुना।
​​सोनौली कस्बे में स्थित कपड़ा व्यवसायी प्रताप मद्धेशिया के प्रतिष्ठान पर जब विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे, तो खबर फैलते ही नगर के व्यापारी एक-एक कर वहां जुटने लगे। देखते ही देखते व्यवसायी प्रताप मद्धेशिया का प्रतिष्ठान व्यापारियों की आत्मीय चौपाल में तब्दील हो गया। नगर के व्यापारियों ने अपने लोकप्रिय विधायक को अपने बीच पाकर न केवल व्यक्तिगत परेशानियों को साझा किया, बल्कि व्यापारिक और नागरिक समस्याओं से भी खुलकर अवगत कराया।
​​विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी व्यापारियों की बातों को बेहद धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया, जबकि जटिल मुद्दों पर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने कहा कि अपने विधायक को समय-समय पर इस तरह अपने बीच पाना और एक अभिभावक की तरह संवाद करना उनके भीतर सुरक्षा और सम्मान की भावना जगाता है।
​इस भावुक और आत्मीय संवाद के दौरान सोनौली के प्रमुख नगरसेवक दीपक बाबा, रवि वर्मा, व्यापारी कृपा शंकर मद्धेशिया, गुरु मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल, भोलाराम शर्मा, राजेश अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल और लोकेंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *