सोनौली में कांशीराम और मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

.सोनौली में कांशीराम और मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। सोनौली कस्बे में सपा के कैंप कार्यालय पर बैजू यादव के आवास पर मान्यवर कांशीराम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा में सोनौली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी बैजू यादव नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष बिक्रम यादव, गंगा प्रजापति, कमरुद्दीन, सुदामा, प्यारेलाल, रामायण, शिवऔतार, विष्णुगौड़, आकाश नायक, विपिन गौतम, जोखन यादव और नीरज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम और मुलायम सिंह यादव ने शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के सिद्धांतों पर चलने तथा समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *