दोषी साबित हुआ तो बेटा मेरा नहीं…” साइबर क्राइम पर नरसिंह पाण्डेय का बड़ा ऐलान!
”दोषी साबित हुआ तो बेटा मेरा नहीं…” साइबर क्राइम पर नरसिंह पाण्डेय का बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मैने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हिंदुत्व व राष्ट्रवाद की विचारधारा से की है। जिसका अनुसरण मेरा पूरा परिवार करता है।
उक्त बातें रविवार की दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं । उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पहले भी जिला प्रशासन से आशंका व्यक्त की थी कि मेरे विरोधी साजिश के तहत मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने या जान से मारने तक की साजिश कर सकते हैं। यह सत्य है कि मेरा पुत्र नवनीत पाण्डेय साइबर क्राइम के एक मामले में जांच के दायरे में है। मुझे उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है और मैं निष्पक्ष जांच के लिए लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में हूं।
मैं जनता के समक्ष संकल्प लेता हूं कि यदि जांच में मेरा पुत्र दोषी सिद्ध हुआ तो मैं सार्वजनिक रूप से अपने पुत्र का परित्याग कर दूंगा, जो समाज के लिए एक उदाहरण बनेगा। मेरा राष्ट्रवादी अभियान जीवन पर्यन्त चलता रहेगा इसमें मेरा पुत्र भी बाधक नहीं बन सकता। मेरे विरोधी चाहे जितनी साजिश कर लें, मैं उनके सामने कभी नतमस्तक नहीं होऊंगा। मेरे सहयोगी व शुभचिंतक धैर्य रखें, जल्द सच्चाई सामने आएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































