नौतनवा: नवरात्रि पर विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर भव्य फलाहार आज

नौतनवा: नवरात्रि पर विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर भव्य फलाहार आज
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क।
​शारदीय नवरात्रि के इस पवित्र और भक्तिमय माहौल में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद सुखद और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपनापन और स्नेह जताते हुए आजा एक भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया है।
​यह गरिमामय कार्यक्रम आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विधायक जी के नौतनवा बाईपास स्थित निज आवास पर आयोजित किया गया है।
​विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया, व्यक्तिगत माध्यमों और अपने शुभचिंतकों के जरिए क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, बुजुर्गों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को इस फलाहार में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। विधायक की इस पहल से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
जनता को मिला व्यक्तिगत और आत्मीय आमंत्रण।
​नवरात्रि के इन पावन दिनों में आप सभी नौतनवा परिवार के सदस्यों का मेरे निज आवास पर हार्दिक स्वागत है। आइए, इस फलाहार कार्यक्रम में सहभागी बनकर जगज्जननी माँ जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपना स्नेह व आशीष देकर हमें भी अनुगृहीत करें।”
​जनप्रतिनिधि का जनता के साथ ऐसा सीधा और आत्मीय जुड़ाव नौतनवा क्षेत्र के सांस्कृतिक और आपसी सौहार्द को और मजबूत करता है। विधायक के निज आवास पर होने वाले इस आयोजन में पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों के जुटने और माँ दुर्गा का प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *