अखिलेश के रोड शो में 14 साल के छात्र की मौत, JCB चालक समेत 5 सपा नेताओं पर FIR, 66 पर मुकदमा
अखिलेश के रोड शो में 14 साल के छात्र की मौत, JCB चालक समेत 5 सपा नेताओं पर FIR, 66 पर मुकदमा
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक के पिता ओंकार सिंह की लिखित शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब 2:30 बजे प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
आयोजन समिति के 5 नामजद
एफआईआर में जेसीबी के अज्ञात चालक के अलावा आयोजन समिति से जुड़े पांच लोगों को नामजद किया गया है।
नामजद आरोपीयो मे 1. साधू यादव उर्फ साधु भइया मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ विट्टू योगेश यादव चंद्र प्रकाश। इन पांचों के अलावा 61 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस तरह कुल 66 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान जेसीबी से छात्र को टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जेसीबी के चालक की पहचान की जा रही है। रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां लापरवाही हुई, इसकी भी जांच होगी।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप।
मृतक के पिता ओंकार सिंह ने अपनी शिकायत में आयोजन समिति की लापरवाही को मौत का कारण बताया है। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के रोड शो में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण उनके बेटे की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
गोरखपुर— उत्तर प्रदेश।




