मोदी और बालेन शाह की ऐतिहासिक वार्ता, 8 समझौतों पर मुहर और नेपाल को ₹15,000 करोड़ का पैकेज!

मोदी और बालेन शाह की ऐतिहासिक वार्ता, 8 समझौतों पर मुहर और नेपाल को ₹15,000 करोड़ का पैकेज!
इंडो नेपाल न्यूज़ नई दिल्ली डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच हुई इस उच्च-स्तरीय बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई।
पीएम मोदी और बालेन शाह की बातचीत में आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार और विकास सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े हैं।
नेपाल को 15,000 करोड़ का पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की है। भारतीय करेंसी में ये अमाउंट 15 हजार करोड़ रुपये के करीब है।
भारत ने नेपाल को 15,000 करोड़ का पैकेज दिया है। इस पैकेज से नेपाल में विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
यह वार्ता भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही गहरी और बहुआयामी साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।
(स्रोत एक्स)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *