पत्नी को छोड़ पति ने प्रेमिका से रचाई दूसरी शादी

पत्नी को छोड़ पति ने प्रेमिका से रचाई दूसरी शादी

पत्नी को छोड़ पति ने प्रेमिका से रचाई दूसरी शादी —
एस डी एम के आदेश से पति को भेजा जेल
…. तीन साल की बेटी अंकिता को लेकर एक माह से पूजा परेशान
आई एन न्यूज हाटा बाजार /देवरिया
गगहा क्षेत्र के कोठा निवासी दिलीप अपनी पत्नी पूजा को बिना बताए एक माह पूर्व दूसरी शादी कर लिया ।
लेकिन पूजा को एक सप्ताह पूर्व मायके से वापस अपने ससुराल कोठा वापस आई तो उसे अपनी पति दिलीप की दूसरी शादी के बारे पता चला परेशान पूजा ने जब इसका विरोध किया पति ने मार पीटकर चुप रहने की हिदायत दिया वहीं पूजा को अपने भविष्य की चिंता अपनी तीन साल की बच्ची अंकिता किसके सहारे जीवन यापन करेंगे अपनी पति की दूसरी शादी की सुचना अपने माँ को दी सुचना सुनकर पूजा के माता पिता भाई कोठा पहुंचे अपनी बेटी पूजा और नवासी अंकिता को लेकर गगहा थाने पहुंचे जहां पूजा ने अपने पति दिलीप के खिलाफ लिखित तहरीर दी है दूसरी शादी करने व दहेज के लिए ताना मारने व मोटरसाइकिल न मिलने के कारण दूसरी शादी कर लिया ।जहां समाधान दिवस पर आये एस डी एम बांसगांव नलनिकान्त सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर इन धाराओं के साथ 498 323 506 494 3/4 दहेज अधिनियम के तहत आरोपी को जेल भेज दिया ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे