कार्यवाही के इंतेज़ार में सीएमओ कार्यालय पर बैठी है दुष्कर्म पीड़िता

कार्यवाही के इंतेज़ार में सीएमओ कार्यालय पर बैठी है दुष्कर्म पीड़िता

कार्यवाही के इंतेज़ार में सीएमओ कार्यालय पर बैठी है दुष्कर्म पीड़िता —-
आई एन न्यूज़ गोरखपुर डेस्क: पिछले दिनों उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अब जब उसने न्याय के लिए व्यवस्था यानि सिस्टम का दरवाज़ा खटखटाया तो हर घण्टे, हर पहर और हर दिन उसके साथ मानसिक दुष्कर्म हो रहा है।
पिछले दिनों चौरीचौरा थाना इलाके से एक युवती के साथ दुष्कर्म की खबर आयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 3 जुलाई को डुमरी खास के एक विद्यालय में नए सत्र के लिए अध्यापक-अध्यापिकाओं का साक्षात्कार चल रहा था। इसी दौरान एक युवती भी अध्यापिका पद के लिए साक्षात्कार देने आयी थी। साक्षात्कार के बाद युवती ने यह आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती ने बताया कि उसे कोल्डड्रिक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर पिलाया कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल नहीं भेजा। जबकि छेड़खानी के मामलों में जेल भेज देने वाली पुलिस द्धारा दुष्कर्म के आरोपियों को अभी तक जेल न भेजना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
दूसरी तरफ क़ानूनी प्रक्रिया के तहत युवती का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है लेकिन पिछले तीन दिनों से वह गोरखपुर के सीएमओ कार्यालय पर सुबह से शाम तक कार्यवाही के इंतेज़ार में बैठी रह कर हर पल, हर घंटे, हर पहर मानसिक दुष्कर्म का दंश झेल रही है। अब सवाल यह है कि इस आधुनिक युग में भी दुष्कर्म जैसे मामले में पीड़िता को सिर्फ अग्रिम कार्यवाही के लिए किसी अधिकारी के कार्यालय पर एक नहीं तीन-चार दिन सुबह से लेकर शाम तक बैठना पड़े तो ऐसे में उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी ये सोचने वाली बात है। क्या ऐसे मामलों में सम्बंधित अधिकारी को संवेदनशील नहीं होना चाहिए ?

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे