बरगदही के ग्रामीणों ने एसडीएम व सप्लाई इंपेक्टर को घेरा
बरगदही के ग्रामीणों ने एसडीएम व सप्लाई इंपेक्टर को घेरा
आईएन न्यूज, नौतनवा,
कोटेदार की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को नौतनवा तहसील में पहुंच गये। अधिकीरियों व विभाग पर मनमानी व अनदेखी करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने एसडीएम को घेर लिया। एसडीएम ने कार्यवाही व जांच का आश्वासन दिया और तत्काल सप्लाई इंपेक्टर को गांव में जाकर जांच के निर्देश दिये।
ग्रामीण सप्लाई इंपेक्टर के कार्यालय पर पहुंच गये। जब सप्लाई इंसंपेक्टर ने गांव में जाने से आनाकानी की, तो ग्रामीण बिफर बड़े और नारेबाजी करते हुये इंपेक्टर को घेर लिया।
सभी ग्रामीण महिला पुरुष नौतनवा ब्लाक के कैथवलिया उर्फ बरगदहीं गांव के रहे। आरोप है कि कोटेदार चार माह से राशन नहीं वितरित कर रहा।





