हियुवा से सीधे जोडे युवाओ को — नरसिंह पान्डेय
नौतनवा /महराजगंज
समरधीरा मे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरसिह पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू परिवार के लोगो को संगठन से जोडने के लिऐ कार्यकर्ताओ को घर से निकलकर जनता के बीच मे जाना पडेगा और संगठन के उद्देश्य को बताना पडेगा तभी लोग संगठन से जुडेगे जो कार्यकर्ता काम नही कर रहे है उनके स्थान पर कार्य करने वाले लोगो को मौका दे। जिला उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने कहा कि बारह सितम्बर तक पूरे ब्लाक मे गठन का कार्य पूर्ण कर ले बैठक मे अजय सिह ओम प्रकाश मौर्य गिरजेश पाल श्याम करन चौधरी रमेश यादव राजेश यादव चन्द्रीका आदि लोग मौजूद रहे।





