शहीद पूरन थापा को नमन कर निकली तिरंगा यात्रा —-

शहीद पूरन थापा को नमन कर निकली तिरंगा यात्रा ----

सोनौली कार्यालय /महराजगंज
23 अगस्त तक चलने वाली भाजपा की तिरंगा यात्रा आज शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा स्थल से निकाली गयी ।
बुधवार की सुबह 11बजे भाजपाई नौतनवा के छपवा बाईपास पर स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा के प्रतिमा स्थल पर बाइक के साथ एकत्रित हुए
और शहीद पूरन बहादुर थापा को श्रधा सुमन अर्पित करते हुए वन्देमातरम के जयघोष के साथ रैली के शक्ल मे हाथ मे तिरगा झंन्डा लहराते नौततवा नगर का भ्रमण करते हए देश की एकता और अरवण्डता के लिए आम जन को जागरुक किया। यात्रा की अगुवायी जितेन्द्र पाल सिह व समीर त्रिपाठी ने किया । जुलूश नौतनवा का भ्रमण करने के उपरान्त नारा लगाते हुए । राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हए सोनौली कस्वे मे पहुंचा और कस्वा भ्रमण करते हुए नोमेन्स लैन्ड की सोनौली सीमा तक पहुंचे । सरहद पर भारत माता की जय बोल कर वापस लौट गये ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश जायसवाल ,जितेन्द्र जायसवाल ,अजय अग्रहरी ,प्रदीप सिह , दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित कई दर्जन लोग रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे