डीआईजी को राखी बांध अभिभूत हुई छात्राएं-
डीआईजी को राखी बांध अभिभूत हुई छात्राएं-
पुलिसकर्मियों को भी छात्राओं ने भेजी राखियां
आई एन न्यूज गोरखपुर: महानगर के एक स्कूल की दर्जनों छात्राओं ने डीआईजी नीलाब्जा चौधरी को जहां राखी बांधी वहीं पुलिस महकमें के लिए डीआईजी के माध्यम से डब्बे में सैकड़ों राखियां भेजी गयीं।
गोरखपुर रेंज डीआईजी कार्यालय पर शुक्रवार को सेण्ट्रल एकेडमी स्कूल शाहपुर गोरखपुर की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती निवेदिता कौशिक के साथ डीआईजी नीलाब्जा चौधरी को अपने हाथों से बनायी हुई राखी बांधी गयी और साथ ही पुलिस विभाग के लिए राखियों से भरा एक बाक्स भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर रेंज नीलाब्जा चौधरी, आईपीएस ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें परम्परागत दक्षिणा दी। छात्रा शुभा पाण्डेय, मालती, नेहा, श्रेया आदि छात्राएं डीआईजी को राखी बांध कर बेहद खुश नजर आयीं।





