वाटर एटीएम मशीन तोड़-फोड़,नगदी गायब

वाटर एटीएम मशीन तोड़-फोड़,नगदी गायब

वाटर एटीएम मशीन तोड़-फोड़,नगदी गायब

 

आई एन न्यूज नौतनवा:: नौतनवा कस्बे के रेलवे स्टेशन चौराहा पर लगाया गया वाटर एटीएम को दबंगों ने तोड़ कर एटीएम के रखे पैसे को चुरा लिया । उस्मान नगर निवासी पूर्व सभासद एवं वाटर एटीएम के ठेकेदार धीरेंद्र सागर चौरसिया ने नौतनवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में लिखा है कि नगर पालिका परिषद रेलवे स्टेशन चौराहा पर स्थापित वाटर एटीएम मशीन को मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने जान-बूझकर मशीन का मीटर, शीशा एवं अन्य पुर्जों को तोड़ दिए। इसके अलावा मशीन में रखे 650 रुपये का सिक्का भी उठा ले गए। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे