नौतनवा के चकदह क्षेत्र में बाटा राहत समाग्री
नौतनवा के चकदह क्षेत्र में बाटा राहत समाग्री
एसडीएम के निदेशन में तहसीलदार व नायब तहसीलदार कर रहे टीम की अगुवायी
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा::नौतनवा विकास खंड के बाढ़ से प्रभावित गांव में शासन द्वारा पहुंचाए जा रहे राहत सामग्री की दुसरे चरण का आज अंतिम खेप पहुंच गई है।
यह जानकारी शुक्रवार को नायब तहसीलदार नौतनवा रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित 29 गांव में राहत सामग्री वितरित किए गए हैं। पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर रखकर राहत सामग्री दिए जा रहे है। प्रत्येक परिवार को 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो अरहर दाल, 1 लीटर रिफाइंड तेल, 1 पैकेट नमक, 3 तरह के 250 ग्राम मसाले, 1 पैकेट मोमबत्ती, माचिस, 1 पैकेट बिस्किट, लईया चना और 2 लीटर मिट्टी का तेल दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी गांव से शिकायत मिली कि पात्र होने के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिल पाया है ऐसे लोगों को तत्काल जांच करवा कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को चकदह में 185, कोहरगाडी में 193, मेहरी में 80, गंगवालिया में 36, जिगना में 60, चुड़िहारी में 28, तरेनी में 80, विस्खोप में 117, लुढावा में 52, घोड़हरा में 95 परिवारों में राहत समाग्री वितरित किया गया।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि एसडीएम के निर्देशन में एक टीम बना कर राहत सामग्री वितरण कराया जा रहा है ।






