“किसी ने नहीं सुनी हमारी पीड़ा”—अब सेमरहवा की जनता क्यों कर रही ऋषि त्रिपाठी की तारीफ?
देखिए वीडियो में ग्रामीणों की जुबानी पूरी कहानी और उनकी भावनाएं…
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण के भूमि पूजन के बाद गांव की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वर्षों से बुनियादी सुविधा के अभाव में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि कई नेता आए और गए, लेकिन किसी ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं सुना।
ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, जिससे उन्हें आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते थे।
गांव के लोगों ने ऋषि त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। ग्रामीणों के मुताबिक, “पहली बार कोई जनप्रतिनिधि हमारी समस्या को लेकर गंभीर दिखा और लगातार प्रयास करता रहा।”
उत्साह से लबरेज ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने पत्रकारों से क्या कहा देखे वीडियो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

किसी ने नहीं सुनी हमारी पीड़ा”—अब सेमरहवा की जनता क्यों कर रही ऋषि त्रिपाठी की तारीफ?
विपक्ष पर साधा निशाना, बोले ऋषि त्रिपाठी जो 40 साल में नहीं हुआ, हमने कर दिखाया
वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज भव्य स्वागत
सोनौली बॉर्डर पहुंचे डीआईजी एस. चनप्पा, किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक.
नेपाल में भारतीय नंबर प्लेट वाहनों पर सख्ती, नियम तोड़े तो जुर्माना और जब्ती तय 
