नेपाल की सियासत में भूचाल: पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
नेपाल की सियासत में भूचाल: पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
आई एन न्यूज काठमांडू नेपाल:
नेपाल की राजनीति में उस वक्त बड़ा हलचल मच गया जब पूर्व प्रधानमंत्री
शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की खबर सामने आई।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई गैरकानूनी संपत्ति अर्जन के मामले में चल रही जांच के तहत की गई है। इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए काठमांडू डिस्टिक कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त की है।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं पर आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। इसी क्रम में अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
हालांकि, फिलहाल गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है, क्योंकि दोनों नेता इस समय नेपाल से बाहर बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां उनकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही वे नेपाल लौटेंगे, कार्रवाई तेज की जा सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
(सूत्र सोशल मीडिया)


