ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

नौतनवा में दो शातिर चोर गिरफ्तार; जुए और कैसीनो में उड़ाए चोरी के पैसे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये नगद और 3 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आफताब (24 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर, नौतनवा और गणेश दूबे (22 वर्ष), निवासी मरचहवा, नौतनवा के रूप में हुई।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 खाली रसोई गैस सिलेंडर और 840 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए जेवरात और अन्य कीमती सामान को बेचकर मिली रकम को उन्होंने जुआ और कैसीनो में खर्च कर दिया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे