जयंती परंपरागत ढंग से पूरे जिले में मनाए:डीएम
जयंती परंपरागत ढंग से पूरे जिले में मनाए:जिलाधिकारी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में परम्परागत ढंग से मनाए
विशेष संवाददाता.जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में परम्परागत ढंग से समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी राजीव रौतेला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इसकी तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और इसे उसी गरिमा के अनुकूल आयोजित किया जाये।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तहसील एंव ब्लाक में एंव चैरी चैरा एंव डोहरिया कला शहीद स्मारक स्थल पर वृहद कार्यक्रम, प्रार्थना सभा, गोष्ठी का आयोजन किया जाये। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में खुले में आयोजित किया जाये। इन सभी कार्यक्रमों में स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एंव उनके आश्रितों को आमंत्रित किया जाये। सभी कार्यक्रमों एंव शिक्षण संस्थानों में गोष्ठी, प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद का आयोजन किया जाये जिसमें उपस्थिति शत प्रतिशत हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयाध्यक्ष, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अनिवार्य रूप से दोनों महापुरूषों पर पूरी जानकारी के साथ सम्बोधन करें जिसमें उनके जीवन संघर्ष, उनके सिद्धान्त एंव आदर्श, उनके कृतित्व पर प्रकाश डालें। इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता न हो बल्कि सम्भाषण हो, राष्ट्रगीत हो, महापुरूषों पर लिखे गीत हो। प्रत्येक अवसर पर रामधुन अवश्य बजाई जाये एंव गायी जाये। स्वच्छता, पंचयती राज व्यवस्था, ग्रामीण स्वावलम्बन, सत्य एंव अहिंसा के सिद्धान्तों की चर्चा की जाये। विश्व शांति के लिए आतंकवाद के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई जाये।
बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। गांधी जी एंव शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाय, गोष्ठी होगी। 8.30 बजे टाउनहाल में गांधी जी तथा शास्त्री चैक पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 6.30 बजे स्टेडियम में क्रीड़ा विभाग पैदल चाल रेस करायेगा और विजेताओं को पुरस्कार दिया जायेगा।
नगरनिगम तथा डूडा मलिन बस्ती लालडिग्गी डोमखाना एंव अलवापुर में सफाई अभियान चलायेगा। इसी प्रकार सभी वार्ड एंव डीपीआरओ सभी गांव में स्वच्छता अभियान संचालित करेंगे। मध्यान्ह 12 बजे जिला जेल में कैदियों के बीच साक्षरता कार्यक्रम करने के बाद फल एंव मिठाई वितरित किया जायेगा। इसी प्रकार बाल संरक्षण गृह एंव कुष्ठ आश्रम में फल मिठाई वितरित किया जायेगा।
बैठक का संचालन सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एडीएम प्रभुनाथ, रजनीश चन्द्र, ज्ञानेन्द्र भदौरिया, राम सागरपति त्रिपाठी, डा0 ए.के. चैधरी, सभी उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, विभागीय अधिकारी एंव नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।






