गोरखपुर:बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए डीएम को दिया दो लाख का चेक
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए डीएम को दिया दो लाख का चेक
विशेष संवाददाता.जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए संस्थाओं/कंपनियों का आगे आना लगातार जारी है। इसी क्रम में गोरखपुर फर्टिलाइजर का कार्य कर रही कंपनी अंकित इन्टरनेशनल मुम्बई ने जिलाधिकारी राजीव रौतेला को 2 लाख रूपये का चेक सौंपा। कंपनी के निदेशक सुशील अजमेरा ने बताया कि पिछले माह में लगभग 8 हजार भोजन का पैकेट बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया। जिलाधिकारी ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही अपील किया कि जिले में भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे लोगों की सहायता मानवता की सच्ची सेवा है। उनके लिए जो भी सहायता की जाती है उसका विशेष महत्व है। यदि कोई संस्था इनकी सहायता करना चाहती है वह जन सुनवाई में आकर जनकारी दे सकती है।








































