मुंबई हादसे में मरती हुई महिला के साथ लड़के ने की अश्लील हरकत – वीडियो आया सामने

मुंबई हादसे में मरती हुई महिला के साथ लड़के ने की अश्लील हरकत - वीडियो आया सामने

मुंबई हादसे में मरती हुई महिला के साथ लड़के ने की अश्लील हरकत
– वीडियो आया सामने

आई एन न्यूज ब्यूरो, मुंबई।
मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन पर मचे भगदड़ से हुए हादसे के बाद एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। इस दुखद घटना में जहां 23 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, वहीं घटनास्थल पर कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने मदद के नाम पर शर्मसार करने वाली करतूतें कीं। अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने दावा किया है कि भगदड़ के बाद फुटओवर ब्रिज पर लोग बेसुध पड़े थे। इनमें कई लोग ऐसे थे, जो अपनी आखिरी सांसे ले रहे थे। ऐसी ही स्थिति में एक महिला भी फुटओवर ब्रिज पर फंसी हुई थी। इसी दौरान वहां खड़े एक शख्स ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित महिला के साथ जब ये हरकत की गई, उस वक्त वो अपनी आखिरी सांसे ले रही थी। इसके कुछ ही सेंकेंड में महिला ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मचने के बाद 23 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
हादसे में पीड़ित महिलाओं से जेवरात लूटने की बात भी मीडिया के माध्यम से सामने आई है। वीडियो से खुलासा हुआ है कि कुछ लोगों ने घायलों की मदद के बहाने पर्स और ज्वैलरी चुराने का काम भी किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। सोशल मीडिया में साझा किए जा रहे वीडियो पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने आभूषण चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे