राशन कोटा चयन को लेकर हंगामा मारपीट——-

राशन कोटा चयन को लेकर हंगामा मारपीट-------

कोटा चयन को लेकर हंगामा मारपीट—–
पुलिस ने भाजा डंडा —–
सोनौली कार्यालय । महराजगंज
नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम अराजी महुअवा मे कोटा चयन को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये स्थित विगड़ती इसके पहले पुलिस मौके पर पहुच गयी और हलके बल का प्रयोग करते हुए मामले को शान्त कराया ।
गुरुवार को चार बजे गाव मे राशन कोटा चयन को लेकर पूरा गाव एकत्रित हुआ था । कोटेदार मोलहू के समर्थन मे ग्राम प्रधान मैनूल्लाह चयन के प्रक्रिया को आगे बढा रहे थे । इसी बीच गाव के अनिल यादव शत्रुघन संत कुमार इत्यादि लोग कोटा चयन का विरोध करने लगे । जिस पर दोनों पक्षो मे कहा सुनी होने लगा । मामला मारपीट तक पहुंचने ही वाला था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । जिस पर थानाध्यक्ष नौतनवा रामायण यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा मचा रहे ग्रामीणो को पुलिस ने सड़क पर डंडा पटक कर उन्हे छितर वितर किया । और किसी तरह मामले को शात कराया । दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामले को रफा दफा कराया

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे