2 सौ 90 किलो चरस बरामद एक गिरफ्तार, ट्रक सीज —–
2 सौ 90 किलो चरस बरामद एक गिरफ्तार, ट्रक सीज ——-
सोनौली बार्डर से भारत मे प्रवेश करता पकड़ा गया ट्रक———-
चरस को नौतनवा के आस पास डम्फ कर भारत मे खपाने की थी योजना—
सोनौली कार्यालय / महराजगंज
नेपाल की चितवन जिले की पुलिस ने दो सौ 90 किलो चरस बरामद कर एक युवक को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है ।
मंगलवार की सुबह काठमाडू से आ रही एक नेपाली नम्बर की एक ट्रक को चितवन जिले की पुलिस ने रोक कर जॉच किया तो ट्रक मे कैविटी बनाकर छिपा कर गखा गया 14 बोरी चरस बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया । मुगलिग के पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र हमाल की टीम मुगलिग के पास वाहनों की जाच के दौरान उक्त चरस बरामद किया ।
जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस प्रमुख बसन्त कुँवर मीडीया कर्मियो को जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि 20-20 किलो का पैकेट बनाकर चरस पैक किया हुआ है । बरामद चरस अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ के तस्करो से जुड़ा प्रतीत होता है । हाला कि मुगलिंग पुलिस ने ट्रक और चरस को अपने अभिरक्षा मे ले रखा है ।
पुलिस सूत्र बताते है कि बरामद चरस सोनौली बार्डर के रास्ते भारतीय सीमा मे किसी स्थान पर डम्फ किया जाना था । और वहा से भारत मे खपाने के लिए भेज दिया जाता ।





