गोरखपुर:महोत्सव और खिचड़ी मेले में आगन्तुकों और श्रद्धालुओं का पूरा सम्मान करें:सीएम

गोरखपुर:महोत्सव और खिचड़ी मेले में आगन्तुकों और श्रद्धालुओं का पूरा सम्मान करें:सीएम

गोरखपुर:महोत्सव और खिचड़ी मेले में आगन्तुकों और श्रद्धालुओं का पूरा सम्मान करें:सीएम

संवाददाता-विजय सिंह

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर::महोत्सव और खिचड़ी मेले में आगन्तुकों और श्रद्धालुओं का पूरा सम्मान करें। किसी को किसी भी प्रकार से कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी सुरक्षा प्रशासन अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल रखे। यह निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि गोरखपुर महोत्सव के आयोजन की तैयारियां भी समय से पूरी कर ली जाएं, जिसके चलते किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। कार्यक्रम को यादगार बनाया जा सके इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। गोरखनाथ मंदिर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए कि दोनों आयोजनों में शहर की आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेला और महोत्सव में सफाई का विशेष इंतजाम होना चाहिए, इसके लिए नगर निगम के अधिकारी अपनी तैयारियां पूरी कर लें।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल को तैनात किया जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में डीएम, कमिश्नर, एसएसपी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे